राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

31 मई तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन, पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खेलवृत्ति राशि

रतलाम । जिला खेल अधिकारी रूचि चौहान ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी खेलवृत्ति के लिए जिला कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड रतलाम में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 06ः00 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। 31 मई 2026 के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्राप्त आवेदनों में अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रुपये, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 8 हजार रुपये तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 6 हजार रुपए की खेलवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound