रतलाम । उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती संध्या शर्मा ने बताया कि मद्यपान तथा मादक पदार्थाे, नशीली दवाईयों, शराब से होने वाले दुष्टपरिणाम से समाज, युवाओं को अवगत कराने, नशामुक्ति के लिये जनजागृति कार्यक्रमों का आयोजन 31 मई को ‘‘ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज, युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू के उत्पादों से सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के लिये जनजागृति लाना है ।
वर्ष 2026 के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम ‘‘आर्कषण का पर्दाफाशः निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला’’ (अनमास्किंग द अपील – काउंटरिंग निकोटीन एंड टोबैको एडिक्शन) पर आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।