“दुर्घटना नहीं, समाज को झकझोर देने वाली घटना है”

मुनित्रय के सान्निध्य में निकलेगी विशाल मौन रैली, सकल जैन समाज सौंपेंगा ज्ञापन

इंदौर ( राजेश जैन दद्दू) इस वसुंधरा पर श्रंमण संस्कृति धरती के चलते फिरते भगवान साधु-संतों श्रंमण संस्कृति की सुरक्षा हेतु “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” की मांग, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू मंयक जैन ने 25 मई सोमवार को पुरे भारत में विशाल मौन रैली का आह्वान श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी शंका समाधान प्रेणता मुनि श्री प्रमाण सागर जी नगर में विराजमान परम पुज्य मुनि श्री बिमल सागर जी श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी मुनि श्री पुज्य सागर जी एवं प्रत्येक शहर नगर में विराजित मुनि संघ, आर्यिका संघ के आह्वान पर इंदौर में राजवाड़ा से कलेक्टर ऑफिस तक विशाल मौन रैली में हजारों सकल जैन समाज श्रद्धालु जन शामिल होकर मुनित्रय के सान्निध्य में सकल जैन समाज ज्ञापन सौंपेंगा ।
समाज प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने कहा कि हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में पूज्य आर्यिका 105 श्री श्रुतमति माताजी एवं 105 श्री उपशममति माताजी के साथ घटी हृदय विदारक झकझोर देने वाली घटना पर मुनिश्री प्रमाणसागरजी महाराज*निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी एवं श्रंमण संस्कृति के साधना रत आचार्य, उपाध्याय, मुनि एवं आर्यिका ससंघो ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि *”यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली अमानवीय घटना है।”

श्रंमण संस्कृति के साधकों ने कहा कि केवल शोक संदेश, संवेदनाएं, श्रद्धांजलि देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह घटना भारत वर्षीय सम्पूर्ण समाज के लिए गंभीर चिंतन मनन का विषय छोड़ गई है। आज कल देखने में आ रहा है ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और साधु-संतों एवं श्रंमण संस्कृति के जीवन पर गहरा संकट दिखाई दे रहा है। त्याग, तपस्या और संयम साधना का जीवन जीने वाले, सदैव प्रेम और अहिंसा का संदेश देने वाले पदविहारी साधु-संतों के साथ इस तरह की अमानवीय घटनाएं घटित होना सोचने पर मजबूर करती हैं।

25 मई सोमवार को सकल जैन समाज की विशाल मौन रैली का आयोजन
इसी उद्देश्य से दिगम्बर जैन समाज (सामाजिक संसद), इंदौर द्वारा पूरे देश में ‘साधु-संत सुरक्षा अभियान’ चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत सोमवार, 25 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से राजवाड़ा से कलेक्टर ऑफिस तक सकल जैन समाज की विशाल मौन रैली का आयोजन किया गया है। इस महती रेली में परम पूज्य मुनिश्री विमलसागरजी महाराज ससंघ, मुनिश्री पूज्यसागरजी महाराज ससंघ एवं मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य* में निकाली जाएगी। रैली में उदासीन आश्रम के ब्रह्मचारी भैया, श्राविका आश्रम की सभी ब्रह्मचारी दीदीया, पंचबालयती मंदिर के सभी भैयाजी विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन साधना दगडे, श्रीमती रेखा जैन ने बताया कि
पुरुष वर्ग श्वेत-वस्त्र में एवं महिलाऐं केशरिया वस्त्र में शामिल होगी।

मुनिश्री प्रमाणसागरजी महाराज ने आह्वान किया कि इस रैली के माध्यम से जिला प्रशासन को “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन की 11 प्रमुख मांगें :

  1. साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था एवं निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, आवश्यकता पड़ने पर एसआईटी गठन।
  2. सीसीटीवी एवं डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  3. आरोपियों पर कठोर धाराओं में कार्रवाई हो।
  4. यदि षड्यंत्र सिद्ध हो तो हत्या की धाराओं में दंड दिया जाए।
  5. सरकार “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” तत्काल लागू करे।
  6. विहार मार्गों पर पुलिस समन्वय स्थापित किया जाए।
  7. संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।
  8. हाई-वे पर स्पीड कंट्रोल के विशेष प्रावधान हों।
  9. पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की जाए।
  10. साधु-संतों पर होने वाले अपराधों को विशेष संवेदनशील अपराध घोषित किया जाए।
  11. मध्यप्रदेश में जैन आयोग का अतिशीघ्र गठन किया जाएं। श्रंमण संस्कृति,
    “संतों की सुरक्षा – हमारा संकल्प, अहिंसा हमारा धर्म”

आनंद नवीन गोधा ने कहा कि “संकल्प और संगठित प्रयास” से हर शहर और गांव में संतों की सड़क सुरक्षा हेतु प्रकोष्ठ बनाने का लक्ष्य है। मुनिश्री ने कहा कि कुछ दिन चर्चा होती है और फिर सब कुछ शांत हो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद पुनः कोई दूसरी घटना सामने आ जाती है। “आखिर यह सिलसिला कब तक चलता रहेगा? अब समाज को केवल मौन दर्शक बने रहने के बजाय सकल जैन समाज को संगठित होकर ठोस कदम उठाने होंगे।” आयोजक दिगम्बर जैन समाज (सामाजिक सांसद ,सकल जैन समाज इंदौर हर्ष जैन ने कहा कि “जो स्वयं निहत्थे होकर भी मानवता को अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं, उनकी सुरक्षा करना समाज और शासन – दोनों का नैतिक दायित्व है।” आयोजक ने समाजजनो से शांतिपूर्ण रैली में समिल्लित होकर विशाल मौन रैली को सफल बनाने का आग्रह किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound