रतलाम 23 मई। वर्षाकाल पूर्व तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक का आयोजन 26 मई मंगलवार को सायं 4 बजे कलेक्टर सभागृह में किया जाएगा। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में खुली बावड़ियों एवं कुओं की सूची, जर्जर भवनों की जानकारी, विगत वर्षों के सर्पदंश प्रकरणों की तहसीलवार जानकारी, जिला स्तरीय कॉल सेंटर एवं कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के एक्टीवेशन, लंबित निर्माण कार्यों की विभागवार स्थिति, मॉक ड्रिल एवं पूर्व अभ्यास, पिछले वर्ष वर्षाकाल में हुई घटनाओं तथा उपलब्ध औषधियों एवं एंटी वेनम स्टॉक की समीक्षा की जाएगी।