
रतलाम 23 मई । म.प्र. शासन तथा कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 16 मई से 10 दिवस तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 23 मई को विकासखंड रतलाम के ग्राम मुदडी, पलास, लालगुवाडी, विकासखंड सैलाना के भामट, ठिकरिया, कांगसी, विकासखंड बाजना के खेडी, नायन, सादेडा, विकासखंड जावरा के ढोढर, मोरिया, रोला, विकासखंड आलोट के करवाखेडी, बरखेडा खुर्द, चापलाखेडी विकासखंड पिपलोदा के रानीगावं, मावता, रणायरा में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन जनरेट कर उर्वरक वितरण व्यवस्था के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
उप संचालक कृषि श्री आर.के. सिंह ने बताया कि 25 मई को विकासखंड रतलाम के नामली, पलदूना, भारोडा विकासखंड सैलाना के सुण्डी, शिवगढ़, तालाबबोडी विकासखंड बाजना के हरथल, रावटी, देथला , विकासखंड जावरा के मांडवी, शक्करखेड़ी, असावती, विकासखंड आलोट के आक्याकलां, माधोपुर, माल्याताल, विकासखंड पिपलोदा के कालूखेड़ा, मामटखेड़ा, तालिदाना में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाईयों से अपील है कि वे इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।