
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । अल्पसंख्यक जैन समाज के साधु संतों को कब तक साजिश और इरादों के साथ कुचला जायेगा? इतनी दुखद घटनाओं के बाद भी जैन समाज जागेगा या नहीं? समाज प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने कहा कि क्या आप तैयार हैं एक और आंदोलन के लिए?
क्या आप चाहते हैं कि आरोपी राशिद अली को सख्त से सख्त सज़ा हो?
क्या आप चाहते हैं कि सरकार कोई ऐसा कानून बनाये की हमारे साधु संतों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें?
जागो जैन जागो क्योंकि अभी नहीं तो कभी नहीं….यह आह्वान हमारे धरती के चलते फिरते देवता श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी शंका समाधान प्रेणता परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी मुनि श्री आदित्य सागर जी मुनि श्री बिमल सागर जी मुनि श्री पुज्य सागर जी मुनि श्री प्रणुत सागर जी एवं समस्त आचार्य समस्त मुनि संघ एवं समस्त आर्यिका संघ ने भारत वर्षीय जैन समाज से कहा कि समंग्र जैन एकता के साथ अपने अपने क्षेत्रों में अपने अपने संगठनों के साथ 25/5/26 सोमवार को सुबह 8 बजें से रेली निकालकर प्रशासन, सरकार एवं प्रधानमंत्री गृहमंत्री, मुख्यमंत्री एवं अपने अपने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाए। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा ये घटना नहीं साजिश है।
महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती साधना दगडे एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल ने कहा कि सोमवार को महिला, पुरुष एवं बच्चे सभी जीवंत भगवानों की सुरक्षा धर्म संस्कृति धरोहरों की रक्षा के लिए जरुर आए। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ विश्व जैन संगठन दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं श्वेताम्बर दिगंबर जैन समाज के सभी संगठनों से आनंद नवीन गोधा , हर्ष जैन ने आह्वान करते हुए कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं इसलिए समंग्र जैन समाज एकता के साथ समाज की अमुल्य धरोहर चलते फिरते भगवान की सुरक्षा के लिए आओ इस मोन रेली में सोमवार सुबह 8 बजें राजबाड़ा से कलेक्टर आफीस तक।