राष्ट्रीय जैन संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 25 मई को निकलेगा विशाल मौन मार्च

जबलपुर। अहिंसा, करुणा एवं शांति का संदेश देने वाले निहत्थे, पैदल पदविहारी जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर देशभर के जैन समाज में गहरी चिंता व्याप्त है। लगातार बढ़ रही दुखद दुर्घटनाओं एवं हमलों की घटनाओं के विरोध तथा “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग को लेकर समस्त जैन समाज एवं सकल जैन युवा मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार, 25 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे एक विशाल मौन मार्च/रैली का आयोजन किया जाएगा।
रैली में समाज के सभी वर्गों, युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन एवं विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह मौन मार्च पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सहभागी हाथों में संत सुरक्षा से संबंधित संदेश एवं तख्तियां लेकर चलेंगे।
आयोजकों ने बताया कि जैन साधु-संत समाज को नैतिकता, संयम और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज एवं शासन दोनों की जिम्मेदारी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों से “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग करना है, जिससे देशभर में विचरण कर रहे संतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। साथ ही जो लोग रैली में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनसे डिजिटल माध्यम से अभियान का समर्थन करने एवं सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया गया है।
अभियान से संबंधित ज्ञापन, नारे, पोस्टर एवं बैनर सामग्री आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट: https://www.munipramansagar.net/jain-sadhu-sant-suraksha-gyapan-rally-slogans/
निवेदक समस्त सकल जैन समाज, जैन पंचायत सभा एवं जैन नवयुवक सभा, जबलपुर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound