अनुष्ठान आराधिका डॉ. कुमुदलता म.सा. का रतलाम में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

जैन दिवाकर स्मारक पर 10 दिवसीय शिविर के समापन और स्मृति दिवस समारोह में होंगी सम्मिलित

रतलाम 24 मई। जगत वल्लभ जैन दिवाकर परम पूज्य गुरुदेव श्री चौथमलजी म.सा. एवं आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी, परम पूज्या कमलावती म.सा. की सुशिष्या, अनुष्ठान आराधिका, ज्योतिष चंद्रिका शासन प्रभाविका साध्वी डॉ. कुमुदलताजी म.सा. का रतलाम नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
डॉ. कुमुदलताजी म.सा. के साथ डॉ. महाप्रज्ञाजी म.सा., डॉ. पदमकीर्तिजी म.सा. एवं साध्वी राजकीर्तिजी म.सा. आदि ठाणा 4 का सुमंगल गार्डन से नगर आगमन हुआ। इस दौरान जैन समाज के प्रबुद्ध जनों संघ रत्न इंदर मल जैन, संघ गौरव महेन्द्र बोथरा आदी ने भव्य अगवानी की। यह मंगल प्रवेश यात्रा जैन दिवाकर स्मारक पर पहुँचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई।
श्रीसंघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की पूज्य महासतिया जी अपना भीलवाड़ा चातुर्मास पूर्ण कर रतलाम पधारे जो तप चकेश्वरी आयम्बिल तप आराधिका अरूणप्रभाजी मसा, श्री गुरूकिर्तीजी मसा, श्री गुरूनिधीजी मसा, श्री अरूणकिर्तीजी मसा आदि ठाणा के 04 सानिध्य में पगारिया परिवार नागपुर के सौजन्य से जैन दिवाकर स्मारक पर आयोजित 10 दिवसीय श्री जैन दिवाकर लर्न एण्ड टर्न शिविर जो 25 मई को समापन उसमे धर्मसभा को सम्बोधित करेंगी। उसके पश्चात्  27 मई को पुज्य गुरूदेव श्री मोहनमुनिजी मसा का पुण्यस्मृति दिवस मै भी उपस्तिथ रहेगी। उक्त सभी कार्यक्रम जैन दिवाकर स्मारक सागोद रोड पर होंगे। समस्त कार्यक्रमों में पधारने का आव्हान श्री संघ अध्यक्ष अजय खमेसरा, मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, ललित पटवा, प्रेमकुमार जैन मोगरा, महामंत्री विनोद कटारिया, अमृत कटारिया, विनोद बाफना,जयंतीलाल  डाँगी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, महामंत्री वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराना,  विपिन कटारिया, संजय मेहता, रितेश मूणत, विकास कटारिया,
रीना गाँधी, ऋतु कटारिया, समता पितलिया, प्रवीणा भटेवरा, मोनिका मेहता, राखी गाँधी, पिंकी पटवा, ऋतु कटारिया, छाया मुरार, ज्योति मेहता, मीना जी बोथरा, उषा बोथरा, सुशीला बाफना रक्षिता पटवा, सुहानी पटवा , लक्ष्य कटारिया, श्रेयांस बाफना, शुभ बोराणा आदि ने आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound