- कबाड़ा जब्त कर जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया
- कार्यवाही में अब तक 8 गोदाम हटाये
रतलाम 25 मई। नगर निगम द्वारा षहर से कबाड़ा व्यवसायियों को हटाये जाने की कार्यवाही के तहत नगर निगम, जिला प्रषासन व पुलिस प्रषासन की संयुक्त दल द्वारा नगर से 3 कबाड़ा व्यवसायियों के कबाड़ गोदाम हटाकर जब्त किया गया कबाड़ को जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया गया।
नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त दल द्वारा विरियाखेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कबाड़ा गोदामों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की जिसके तहत मुबारिक-शकूर खान, अब्दुल शकूर नाहरू शाह एवं अबरार मसीता के कबाड़ा गोदामों को हटाया जाकर जब्त कबाड़ को जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया गया। अब तक 8 कबाड़ गोदामों को हटाया गया।
रतलाम शहर के रहवासी क्षेत्र में लगभग 85 कबाड़ो की दुकानो को हटाये जाने हेतु नगर निगम द्वारा दिनांक 19/12/2025 सूचना पत्र जारी किये गये थें। कबाड़ा व्यापारियों द्वारा नगर निगम द्वारा जारी किये गये सूचना पत्र के संबंध में दायर याचिका को न्यायालय ने याचिका को खारिज कर अपनी-अपनी कबाड़े की दुकानो को रतलाम शहर से बाहर स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
वर्तमान में भीषण गर्मी से रतलाम शहर में अग्नि दुर्घटनाऐं अधिक हो रही है। कबाड़ा व्यवसायियों द्वारा अपने परिसर (रहवासी क्षेत्र) में अग्नि सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के उपकरण नही रखें जाते है, इससे अग्नि दुर्घटना की संभावना बनी रहती है एवं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसी स्थिती में कबाड़े की दुकानो एवं गोदामों को रतलाम शहर रहवासी क्षेत्रों से हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
कबाड़ा गोदाम हटाने की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, स्वच्छता अधिकारी राजेंद्र सिंह पवांर, पटवारी कपिल राठौर, सुश्री शिखा, झोन प्रभारी किरण चौहान, विनय चौहान, ऋषि पंडया, पवन सोलंकी सहित अन्य दरोगा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।