भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

मन की बात , किसानों के साथ कार्यक्रम करेगा किसान मोर्चा

रतलाम। आगामी 31 मई को होने वाले कार्यकम मन की बात किसानों के साथ को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक भाजपा कार्यालय पैलेस रोड पर संपन्न हुई। बैठक मैं मुख्य अथिति मंदसौर संभाग सह प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अर्जुन रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह रहे । जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया द्वारा अतिथियों का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया। प्रदेश मंत्री रघुवंशी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावडा के निर्देशानुसार जिले मे ” की मन की बात” कार्यक्रम 100 स्थानो को चिह्नित कर किसानो के साथ की जायेगी इसलिए जिला प्रभारी व सह प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी को जिला प्रभारी व कन्हैया लाल पाटीदार को सह प्रभारी नियुक्त किया है इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन बद्रीलाल चौधरी ने किया व आभार कन्हैया लाल पाटीदार ने माना उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound