सावधानी में ही सुरक्षा है – दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें-कलेक्टर श्री शुक्ला

देवास | कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिए मास्क यानि “मेरा आपका सुरक्षा कवच” अपनाने के साथ ही दूर से अभिवादन करने और गले नहीं मिलने की जिले के नागरिकों से अपील की गई है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये सावधानियां रखना अतिआवश्यक है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये हमें अपने व्यवहार में अनुकूल परिवर्तन लाना भी अति आवश्यक है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जनसामान्य से अपील की जा रही है कि वे बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को छूनें से बचें, दूर से अभिवादन करें न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें, आपस में दो गज की दूरी जरूर रखें। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मॉस्क पहनें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढंककर रखें। श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करें। बार-बार साबुन तथा पानी और अल्कोहलयुक्त सैनिटाईजर से हाथों को धोयें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, तंबाकू, गुटखा, खैनी, पान आदि खाकर यहां-वहां न थूकें। बार-बार छुएं जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें, अनावश्यक यात्रा से बचें। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव न करें। अनावश्यक भीड़-भाड़ इकट्ठा न होने दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक-दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करें।

Play sound