वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने के संबंध में आम नागरिकों से की विनम्र अपील

ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने के लिए नं 98260 42271 पर करे तुरंत संपर्क

रतलाम । मध्यप्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यकर विभाग के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने रतलाम जिले के आम नागरिकों से विनम्र अपील करते हुए कहा है, कि कोई भी आम नागरिक आक्सीजन सिलेंडर में दान कर सकते है। दानदाता आक्सीजन सिलेंडर दान करने के लिए मोबाइल नंबर 98260 42271 पर संपर्क कर सकते है। जिले के ऐसे आम नागरिक जो ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग वेल्डिंग करने के लिए या अन्य काम के लिए उपयोग करते हैं। वे आक्सीजन सिलेंडर दान कर सकते हैं। इस दान से कई लोगों की जान बच सकती हैं जो कि बहुत बड़ा दान होगा। इसलिए कहा गया है कि जीवन दान सबसे बड़ा दान होता है।

Play sound