


कसरावद। शुक्रवार को सकल जैन समाज के तत्वाधान में रीवा सड़क दुर्घटना में हुई आर्यिका माता जी के दुखद निधन के विरोध व दोषियों पर कठोर कार्यवाही के साथ जैन साधु संतों को सुरक्षा प्रदान करने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा को सौंपा। ज्ञापन का वाचन दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अविनाश जैन ने किया। इसके पूर्व समाजजन मौन रैली के रूप तहसील कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि जैन मुनि एवं आर्यिकाएँ पैदल भ्रमण कर देश भर में धर्म प्रचार करते हैं ।
रीवा में पूज्य आर्यिका माताजी की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु ने सम्पूर्ण जैन समाज को अत्यंत व्यथित एवं चिंतित किया है। इसके साथ ही विगत वर्षों में साधु-संतों के साथ असुरक्षा, दुर्व्यवहार, दुर्घटनाओं एवं आपराधिक घटनाओं की घटनाएँ सामने आई हैं,। जो चिंताजनक है। संतो की सुरक्षा शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है।हमारी मांग हे कि राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के तहत जैन साधु-संतों के विहार मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस संरक्षण एवं आवश्यक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए जाएँ।
साधु-संतों के विरुद्ध होने वाली घटनाओं के लिए त्वरित शिकायत एवं कार्यवाही हेतु विशेष हेल्पलाइन प्रारंभ की जाए।राज्य एवं जिला स्तर पर “संत सुरक्षा प्रकोष्ठ” का गठन किया जाए।साधु-संतों के विहार मार्गों पर यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी निर्देश प्रशासन को जारी किए जाएँ।जैन तीर्थ क्षेत्रों एवं धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए।रीवा की दुखद घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस सुरक्षा नीति बनाई जाए। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज बालसमुद, खामखेडा, बामदी, लोहारी, साटकूर, बरसलाय के समाजजन, भारतीय जैन संगठना अध्यक्ष सचिन जैन,सचिव संजय जैन, दिवाकर विचार मंच महिला शाखा प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता लुनिया, जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष तिलोकचंद कवाड़, अंतर्राष्ट्रीय पौडवाड सामाजिक मंच अध्यक्ष नगीन धनोंते,शालिनी धर्मेन्द्र जैन, चंद्रशेखर जैन, राजकुमार जैन बालसमुद, विजय जैन, राहुल जैन, पिपलगोन, सटकुर अंजली जैन बांमंदी पंकज जैन, शैलेश जैन खामखेड़ा प्रवीण जैन लोहारी से दिलीप जैन आयुष जैन,बरसलाय दीपक जैन सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।