समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण


रतलाम 30 मई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले के 02 नगर परिषदों सैलाना एवं बड़ावदा में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सायं 06 बजे से संध्याकालीन वार्ड वार शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें जल से संबंधित कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई। सफाई से संबंधित 04 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 02 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया तथा समग्र आईडी, लाडली बहना योजना एवं पेंशन से संबंधित 06 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 02 शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया।