भीषण गर्मी में जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु जिला प्रशासन राजस्थान के निर्देश

सवाई माधोपुर (राजेश जैन दद्दू)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सवाई माधोपुर द्वारा वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में विहार कर रहे समंग्र जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नरेंद्र जैन ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मीना मनोज कुमार द्वारा जैन समुदाय स्वयं सेवा संगठन/संस्था, सवाई माधोपुर को पत्र क्रमांक 2391-99 दिनांक 29.05.2026 के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि:

  1. सुरक्षित आवागमन: भीषण गर्मी के दौरान साधु-साध्वियों के विहार के समय पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित यात्रा का प्रबंध किया जाए।
  2. आवश्यक सुविधाएं: गर्मी से बचाव हेतु पानी, भोजन एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  3. पूर्व सूचना: साधु-साध्वियों के विहार कार्यक्रम की सूचना स्थानीय प्रशासन को पहले दी जाए।
  4. चिकित्सा सहायता: गर्मी या अन्य कारणों से अस्वस्थ होने पर तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
  5. विशेष निवेदन कि विहार प्रातः कालीन समय में ही किया जाएं ।

यह आदेश अखिल राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के पत्र क्रमांक 1125/2025 दिनांक 19.05.2026 के क्रम में जारी किया गया है।
जिला प्रशासन ने जैन समुदाय के संगठनों से अपील की है कि वे साधु-साध्वियों के स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता दें और इस संबंध में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने मध्यप्रदेश सरकार से भी इस तरह की व्यवस्था मध्यप्रदेश में लागू करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound