आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा आयुष विभाग द्वारा प्रदत्त काढ़े का वितरण

रतलाम । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अंबेडकर भांग की टोली के द्वारा इस कोरोना महामारी के चलते अंबेडकर भाग में सभी स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से प्रतिदिन अलग-अलग अपनी सेवाएं प्रदान की जा रही है जिसके अंतर्गत अंबेडकर भाग के स्वयंसेवक मिलकर हर कॉलोनी हर गली में जाकर अनाउंस कर रहे हैं सभी को सावधानी कोरोना महामारी से बचाव के लिए और सभी अपने आत्मविश्वास को मजबूत करें धार्मिक साहित्य का वह लोग अध्ययन करें और भयभीत ना हो इसके लिए उन्हें नीतिगत उपदेश प्रदान कर रहे हैं साथ ही सभी से कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीके लगाने के लिए भी आग्रह कर रहे हैं इसी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिदिन विनोबा नगर के सार्थक स्थल पर आयुष विभाग द्वारा प्रदत्त काढ़े क़ा भी वितरण किया जा रहा है साथ लोगों को मास्क भी वितरण किए जा रहे हैं तथा सभी को हिम्मत और मनोबल देने वाले वक्तव्य बतलाए जा रहे हैं इसी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण टोली द्वारा भी पर्यावरण क़े हित में मिलजुल कर उद्यानों की साफ-सफाई और वहां पर पौधों का रोपण किया जा रहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ में अन्य समाज के बंधुजन लोग भी आगे आकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं ।

Play sound