
रतलाम । आलोट-जिला मुख्यालय से 90 किमी कि दूरी पर स्थित ग्राम राणायरा के नागेश्वर पाटीदार म.प्र. जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी के छात्र है जब माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में ‘मैं कोरोना वालेंटियर’ अभियान प्रारंभ किया तो नागेश्वर ने वालेंटियर के रूप में अपना पंजीयन कराया और फिर परिषद से प्राप्त मार्गदर्शन अनुसार कार्य प्रारंभ किया।
नागेश्वर के द्वारा ग्राम में कोरोना से संबधित दीवार लेखन ग्राम में किया ताकि प्रत्येक नागरिक सावधान हो सके और फिर ग्राम कि दुकानों के आसपास सामाजिक दूरी बनाने के लिये गोले बनवाये और ‘‘जिसके चेहरे पर मास्क उसकों दो सम्मान’’ यह अभियान चलाया, जिसके चलते ग्राम में मास्क पहनकर निकलने वालों को ताली बजाकर या अभिवादन कर सम्मान दिया जाने लगा जिसका परिणाम यह हुआ कि हर व्यक्ति मास्क के लिये प्रेरित हुआ। ग्राम वासियों को प्रेरक वीडियों और सरकार द्वारा समय-समय पर लिये गये निर्णयों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया, वही माननीय मुख्यमंत्री के प्रेरक उदबोधन वेबकास्ट के माध्यम से ग्राम में दिखाया गया। फेक न्यूज को रोकने का प्रयास किया गया।
म.प्र. जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोंलकी ने बताया कि टीका उत्सव के दौरान ग्राम के 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक नागरिक को टीका लगे इसके लिये ग्राम के 7 लोगों की टीम बनाकर घर-घर संपर्क किया गया। जिन्होने टीका लगवा लिया था उनको साथ लेकर ग्राम में संपर्क किया बताया कि इन्होने टीका लगवाया कुछ नही हुआ स्वस्थ है यह देख ग्राम के जो लोग टीका लगवाने से डर रहे थे वे सब भी धीरे-धीरे टीका लगवाने हेतु सहमत होते गये। फिर ग्राम कि महिलाओं को अधिक से अधिक टीका लगवाने के लिये आंगनबाडी दीदी को साथ में लेकर महिलाओं से संपर्क किया गया जिससे महिलाएं भी टीकाकरण के लिये सहमत होती चली गयी। इस प्रकार योजनाबद्व कार्य करने से ग्राम में 88 प्रतिशत 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का टीकाकरण हो सका।
इस कार्य में एसडीएम सर और परिषद के विकासखण्ड/जिला समन्वयकों का मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा।