गुरुवर इंदौर पधारों हम सब को तारों

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । गुना में विराजित श्रमण संस्कृति के महा श्रमण, तीर्थ उद्धारक एवं जगतपूज्य मुनिश्री सुधासागरजी महाराज को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के सर्वमान्य अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा के नेतृत्व में इंदौर से 108 वाहनों से गुना गए हजारों इंदौरी गुरु भक्तों ने गुरुवर इंदौर पधारो हम सबको तारों इस उद्घोष के साथ इंदौर में चातुर्मास करने का निवेदन करते हुए श्रीफल समर्पित किये। सांसद के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर संसद के अध्यक्ष श्री आनंद नवीन गोधा ने मुनि श्री से निवेदन करते हुए कहा कि गुरुदेव हम आपको किसी एक मंदिर या कॉलोनी के बैनर पर नहीं बल्कि इंदौर के 140 मंदिरों से जुड़ी संपूर्ण दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि सामाजिक संसद के बैनर पर चातुर्मास हेतु आपसे श्रीफल समर्पित कर निवेदन करने आए हैं। आनंद गोधा ने कहा कि गुरुदेव सामाजिक संसद आपके आशीर्वाद से इंदौर में समाजहित में कुछ नया करना चाहते हैं ।रियायती दर पर शिक्षा,चिकित्सा छात्रावास एवं भोजन,यात्री निवास आदि की योजना को आपके चातुर्मास में मूर्त रूप देना चाहते हैं। बस आप हमारे निवेदन को स्वीकार कर इंदौर में चातुर्मास करने का आशीर्वाद प्रदान करें।
सामाजिक संसद के शिरोमणि संरक्षक एम के जैन, कार्य अध्यक्ष नवीन गोधा महामंत्री हर्ष जैन, दि जैन खंडेलवाल महासभा के अध्यक्ष शेखर छाबड़ा, धर्म समाज प्रचारक एवं सांसद के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, विजय पटौदी प्रितपाल टोंगिया, संजय मेग्नस
राहुल स्पोर्ट्स, आकाश जैन संजय काका, मयंक जैन, प्रिंसिपल टोंगिया, स्वदेश जैन मधुर जैन साधना दगडे आदि ने भी मुनि श्री के समक्ष अपनी भावनाऐं व्यक्त करते हुए उनसे इंदौर नगर में चातुर्मास करने का निवेदन किया।
अंत में जगत पूज्य ने गुरु भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि चातुर्मास के लिए इंदौर वालों का हक तो बनता है क्योंकि अभी तक आप लोगों को मिला नहीं। मैं हमेशा यही सोचता था कि इतने सालों से इंदौर कहां था पहली बार इंदौर एकजुट होकर आज यहां निवेदन करने आया है। आप भावना भाएं समय आने पर सब की मनोकामना पूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound