आगर-मालवा कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के आदेशानुसार मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसएस मालवीय ने राष्ट्रव्यापी कोविड-19 महामारी से जिला स्तर पर मरीजों की बढ़ती हुई संख्या के दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वार्ड, फीवर क्लीनिक एवं सीसीसी का कार्य सुचारू रूप से संपादित करवाए जाने हेतु जिले के पंजीकृत चिकित्सकों को 1 दिन जिला चिकित्सालय आगर में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं आरएमओ के निर्देशन में अपनी सेवाएं दिया जाने हेतु जिले के पंजीकृत चिकित्सकों को आदेश जारी किया है।
जारी आदेशानुसार अथर्व क्लीनिक के डॉ पुष्पेंद्र कुमार स्वर्णकार 19 अप्रैल को, बिसवास क्लिनिक के डॉ. अनित बिस्वास 20 अप्रैल को, जामलिया ऑर्थो क्लिनिक के चिकित्सक डॉ. संजय जामलिया 21 अप्रैल को, खान डेंटल क्लीनिक के डॉ. सानिया खान 22 अप्रैल को, शर्मा मल्टीस्पेषलिटी डेंटल क्लीनिक के डॉ. चंचल शर्मा 23 अप्रैल को, मालवा आर्थों सेंटर के डॉ वैभव बौराषी 24 अप्रैल को, ओषोधरा सोनोग्राफी सेंटर के डॉ. आर एम प्रजापति 25 अप्रैल को, रामकृष्ण सेवालय के डॉ जयप्रकाश सोनी 26 अप्रैल को, अग्रवाल क्लीनिक के डॉ रमेश चंद्र अग्रवाल 27 अप्रैल को, संजीवनी पॉलीक्लीनिक के डॉ. सुनील बघेल 28 अप्रैल को, सेवाधाम क्लीनिक के डॉ. विवेक मालानी 29 अप्रैल को, श्रीचार्क क्लीनिक के डॉ. पुष्पेंद्र खजुरिया 30 अप्रैल को, सुखद क्लीनिक के डॉ. महेश गुप्ता 1 मई को जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देंगे।
जारी आदेश में उल्लेख किया है कि पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा दी गई सेवा राष्ट्र सेवा के रूप में ली जाएगी। जो की पूर्णत: निशुल्क रहेगी। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का मानदेय राशि का भुगतान किए जाने का प्रावधान नहीं होगा । चिकित्सक को अपनी सेवाएं निर्धारित तिथि में जिला चिकित्सालय आगर में देना होगी। उक्त तिथि में अगर चिकित्सक अपनी सेवाएं नहीं दे सकते है तो वहां की आगामी तिथि की जानकारी डॉ. शशांक सक्सेना मोबा. नंबर 9009009070 पर देकर अपनी सेवाएं दे सकेंगे।