तपस्वी श्री दिलीप मुनि जी म.सा.ने कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाया

जावरा (अभय सुराणा) । पूज्य गुरु भगवंत अध्यात्मयोगी श्री उमेशमुनि जी म.सा.”अणु” के सुशिष्य तपस्वी राज श्री दिलीपमुनि जी म. सा. श्री हेमंतमुनि जी म. सा. श्री अभय मुनि जी म. सा. श्री सुवेश मुनि जी म सा आदि ठाणा- 4 दिवाकर मार्ग (रंगरेज गली) जावरा स्थित जैन दिवाकर भवन पर विराजमान है । वर्तमान समय में कोरोना महामारी को देखते हुए आवश्यक सावधानियां रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूज्य संत समाज की धरोहर है इस अमूल्य निधि को हमें सुरक्षित रखना जरूरी है इस विचार को ध्यान में रखते हुए तपस्वी राज श्री दिलीप मुनि जी महाराज साहब ने आज कोविड-19 वैक्सीनेशन का टीका शासकीय चिकित्सालय पर लगाया गया पूज्य श्री दिलीप मुनि जी महाराज साहब ने टीकाकरण स्थल रेडक्रॉस के कार्यालय पर आकर मांगलिक फरमाई और शीघ्र ही कोरोना महामारी विश्व से समाप्त होने की मंगल कामना की इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमैन प्रदीप दसेड़ा रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन श्री वीरेंद्र सिसोदिया KV श्री संघ के पूर्व मंत्री सुभाष टुकड़िया श्री अशोक गोलेछा आयुष चौरडिया अंकित कोचट्टा उपस्थित थे ।साथ ही सभी संत समाज से अपील की है अधिक से अधिक टीका लगवा कर हमें सुरक्षित रहना है, देश एवं समाज मैं हम बीमारी फैलाने के कारण ना बने। सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सहभागी बने।

Play sound