
रतलाम । प्रधान आरक्षक श्री विमलेश दुबे जिनका कोरोना संक्रमण के चलते दिनांक 23/4/21 को निधन हो गया । जिन्हें आज दिनांक को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार भक्तन की बाबड़ी रतलाम में 12:30 पर किया गया। स्व0 प्रधान आरक्षक श्री विमलेश दुबे थाना शिवगढ़ जिला रतलाम में पदस्त होकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे जो अपने कर्तव्य को निभाते हुए संक्रमित हुए ।