महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के स्वास्थ्य सेवाएं सराहनीय – एसपी अमित कुमार


रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं टीम द्वारा एआई और डिजिटल टूल का सदुपयोग कर कई अपराधिक प्रकरणों में शीघ्रता से अपराधियों तक पहुंच कर कार्यवाही करने और पकड़ने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है जो निश्चित ही सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।
इस अवसर पर एसपी अमित कुमार ने महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की स्वास्थ्य सेवाओं को सराहनीय बताया और शीघ्र ही पुलिस लाइन में पुलिस स्टाफ और उनके परिवारों के लिए वर्षा जनित रोगों के निवारण हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आग्रह किया जिसे महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के प्रतिनिधि मंडल ने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर एसपी अमित कुमार से रतलाम शहर की ट्रैफिक की समस्याओं एवं पार्किंग को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई और संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, बीके महेश्वरी, प्रशांत छाजेड़, संजय जैन, विशाल वर्मा द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए जिस पर विशेष रूप से उपस्थित सीएसपी विवेक कुमार एवं ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने शीघ्रता से लागू करने एवं ट्रैफिक तथा पार्किंग संबंधित समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।