
रतलाम । 40 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर व्याख्याता, डाइट प्राचार्य एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर सेवानिवृत्त हुई । इस अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि अनीता सागर ने अपने कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण तथा प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अनीता सागर ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।