श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आज अहिंसा के अवतार भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से भक्तजनों ने अपने अपने घरों में बड़े ही श्रद्धा पूर्वक और आनंद पूर्वक मनाया सर्वप्रथम प्रात: लोगों ने अपने घरों में झंडारोहण किया और अपने अपने घरों में वाद्य यंत्र घंटी थाली आदि बजाकर भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाया जैसा कि मालूम हो कि करोना वायरस के कारण सरकार और प्रशासन के गाइडलाइन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए सभी कार्यक्रम किया गया बड़ा मंदिर में देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान किया गया,प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य संजय जैन गंगवाल ने प्राप्त किया आज प्रथम बार भगवान का अभिषेक शांतिधारा बड़े रजत कलश के द्वारा किया गया पूजन एवम जन्मकल्याणक का श्री फल चढ़ाया गया इसके पश्च्यात भगवान का पालना झुलाने का सौभाग्य बबिता जैन गंगवाल को प्राप्त हुआ ओर नया जैन मंदिर में अभिषेक शांतिधारा का सौभाग्य सुरेश सेठी,ऋषभ सेठी,प्रदीप पाटनी, को प्राप्त हुआ साथ हीआज ही के दिन परम पूज्य आचार्य प्रसन्न सागर जी गुरुदेव का 33 वा दीक्षा महोत्सव भी लोगों ने अपने घरों में बनाया संध्या में सभी भक्तजन अपने-अपने घरों में दीपक जलाएंगे रात्रि में जैन समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जूम ड्डश्चश्च के द्वारा किया जाएगा जिसमें भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर नाटक नृत्य और भजनों का कार्यक्रम होगा कोरोना वायरस कि इस महामारी के समय अपने संदेश में निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा की महामारी की आपात स्थिति वर्तमान में हिंसा की उपज है जन जन तक भगवान महावीर के अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता है मानवता आज बारूद के ढेर पर बैठी है ऐसे समय में भगवान महावीर के जीवन दर्शन सिद्धांत ही विश्व शांति को कायम कर सकती है इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन बडज़ात्या,उपाद्यक्ष कमल जैन सेठी मंत्री ललित जैन सेठी निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन और समाज के पदाधिकारि ,जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार जैन अजमेरा ने सभी लोगों को भगवान महावीर जन्म जयंती की बधाई और शुभकामना दी ।