सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने नवजात शिशु के हाल-चाल जाने

रतलाम 5 जुलाई। सिविल सर्जन डॉक्टर ए पी सिंह ने बताया कि दिनांक 04 जुलाई को लगभग 06 बजे एक नवजात शिशु (कन्या) जो कि जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. पुलिस स्टाफ को रेल्वे स्टेशन के फ्लेट फॉर्म नंबर 01 भिण्ड एक्सप्रेस ट्रेन के स्लिपर कोच क्रमांक एस-02 से अकेली मिली थी , उसको लेकर ए.एस. आई. श्री नोशाद खान एवं उनकी टीम प्रधान आरक्षक श्री मोहम्मद रईश शेख, आरक्षक सुश्री राधिका पोपड़िया एवं जी.आर.पी. से सुश्री पूजा जाटिया एस. एन. सी.यू. एम. सी.एच. इकाई जिला चिकित्सालय रतलाम में आये , उनके साथ रोगी कल्याण समिति के सदस्य एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष समाजसेवी श्री गोविंद काकानी भी उपस्थित थे , श्री गोविंद काकानी द्वारा तत्काल उक्त संबंध में सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. सिंह से चर्चा की गई ।
सिविल सर्जन द्वारा उक्त नवजात शिशु को तत्काल एस. एन. सी. यू. में भर्ती करवाया जिसका आई.पी.यू. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक आर्य द्वारा परीक्षण किया गया। नवजात का वजन 2.750 किलो ग्राम एवं उम्र लगभग 06 से 07 दिन पाई गई, नवजात को भर्ती कर आवश्यक उपचार शुरू किया गया । उक्त नवजात शिशु की जानकारी प्राप्त होने पर आज दिनांक 05 जुलाई को माननीय सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान , जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, कार्यकर्ता श्री संजय टांक, रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री गोविंद जी काकानी, सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह, द्वारा माननीय सांसद को नवजात शिशु एवं अस्पताल के बारे में जानकारी दी ।
सांसद श्रीमती अनीता सिंह चौहान ने नवजात को दुलारा और उसके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संतोषजनक बताया । उन्होंने लोगों से इस प्रकार नवजात को लावारिस छोड़ने पर दुःख व्यक्त करते हुए इस प्रकार के कृत्य नहीं करने की बात कही। उस दौरान आई. पी.यू. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक आर्य, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया सिंगारे , डॉ. मीना वर्मा अस्पताल प्रबंधक डॉ शिवम श्रीवास्तव, एवं अस्पताल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound