वृक्षारोपरण से होती अच्छी वर्षा व बढ़ता है भू-जल स्तर – महापौर प्रहलाद पटेल

  • वार्ड 9 त्रिमूर्ति नगर वटेश्वर महादेव मंदिर में हुआ वृहृद पौधा रोपण
  • महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण

रतलाम 5 जुलाई। रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में वृहृद पौधा रोपण किया जा रहा है जिसके तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 9 स्थित त्रिमूर्ति नगर के उद्यान क्रमांक 3 वटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, क्षेत्रिय पार्षद निशा सोमानी, सह. कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार, त्रिदेव सद्भावना सामाजिक कल्याण समिति, त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी अध्यक्ष ब्रजेश झा व कॉलोनी के रहवासियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर उन्हे सहेजने का संकल्प कॉलोनीवासियों को दिलाया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है वे हमें सांस लेने के लिए ताजी ऑक्सीजन देते है साथ ही फल-फुल, छाया और औशधियां भी प्रदान करते है। पौधा रोपण से अच्छी वर्षा होने के साथ भू-जल स्तर भी बढ़ता है। हम सब मिलकर एक-एक पेड़ भी लगाये ंतो हमारी यह धरती ओर अधिक हरी-भरी बनेगी।
इस अवसर पर त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी अध्यक्ष ब्रजेश झा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष त्रिमूर्ति नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गईं।
कार्यक्रम मे समिति के पदाधिकारी विनोद शर्मा, राहुल शर्मा, आशुतोष राजपुरोहित, सुजीत मालवीय, राम धाकड़, अभिषेक शर्मा, महावीर बैरागी, सन्तोष पाटीदार, शम्भूलाल शर्मा, राधेश्याम महेश्वरी, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, सुभाष पाटीदार, उमराव सिंह देवड़ा, कैलाश शर्मा, ललित मोहन कुशवाह, राकेश पुरोहित, श्यामलाल शर्मा, शक्ति सिंह सोलंकी, पवन कश्यप, कंवरलाल माली, लोकपाल सिंह, वैभव चतुर्वेदी ,लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राजेंद्र मेहता सहित कॉलोनी के गणमान्य नागरिक, प्रभारी अधिकारी उद्यान अनिल पारा, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल धाकड़ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार सन्तोष पाटीदार द्वारा व्यक्त किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और जीवन का अमूल्य उपहार है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound