भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर काढ़ा वितरित

रतलाम । श्री चन्द्रप्रभ मंदिर , स्टेशन रोड रतलाम में प्रात: सीमित श्रावको द्वारा 1008 भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक पूजन विधान किया गया, एवम सभी ने घर पर ही पूजन किया। प्रात: 9 बजे से मंदिर जी के बाहर प्रभावना के रूप में निराश्रित एवम गरीबो को काढ़ा , पोहा, कचोरी एवम बूंदी का वितरण किया गया। वहीं कोरोना के कारण ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया।