
जावरा (अभय सुराणा) 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक आप सभी जीवदया एवं मानवसेवा के कार्य करनें वाले प्रेमी साथियों के सहयोग से ही जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष ग्राम जंगली लसूड़िया तालाब की पानी की कमी से व्याकुल अनगिनत मछलियों का जीवन बचाने में पिछले 3 वर्षों से लगातार टेंकर के माध्यम से तालाब मै जलापुर्ती कर अनगिनत मछलियों को अभय दान देने का कार्य करता रहा है और इस पुनीत कार्य की शुरुआत जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार ने इस वर्ष पुनीत कार्य की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मकल्याणक से तालाब मै आज से टैंकरों द्वारा पानी तालाब में डाला जा रहा है और साथ ही तालाब मै मछलियों के ऑक्सीजन प्रदाय के लिए चुना भी आवश्यकता अनुसार तालाब मै शीघ्र ही डाला जाएगा। लगातार तीसरे वर्ष तालाब में टेंकरो द्वारा पानी डलवा कर अनगिनत मछलियों को अभयदान देने का जो प्रयास जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के जीवदया एवं मानवसेवा के कार्य मै सदा आतुर रहनें वाले सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जेएसजी जावरा मैत्री अध्यक्ष राजीव लुक्कड़ व पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका ने बताया कि औरो को जो मिला है मुक्कदर से मिला है लेकिन जेएसजी जावरा मैत्री को जो मिला है प्रभु तेरे ही दर से मिला है
हम सभी नतमस्तक है उस प्रभु महावीर के जिसने हम सभी को इस कार्य के लिए मन मस्तिष्क से जीवदया एवं मानवसेवा के कार्य के लिए सक्षम बनाया और उन्हीं के बताये मार्ग जियो ओर जिने दो ओर अंहिसा परमोधर्म का पालन करतें हुए ग्रुप का प्रत्येक सदस्य इस नेक कार्य में लगा है ।
जेएसजी जावरा मैत्री ग्रुप के प्रति सदस्य मन में दीन-दुखियों के प्रति संवेदना करुणा दया का भाव रखते हुए सेवा कार्य करतें हैं ।
इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले मैत्री साथी जीवदया प्रेमी सर्व श्री अनिल धारीवाल, राजीव लुक्कड, दीपक मेहता, वैभव ओस्तवाल, शैलेष श्रीश्रीमाल,पंकज कांठेड़,आशीष पोखरना, अर्पल कोचच्टा, संदीप दसेडा,सन्दीप चौरड़िया, निलेश कांकरिया, आलोक बरैया, मनीष मेहता, संदीप श्रीमाल, अभिषेक बोरदिया, मनीष ओस्तवाल,आकर्ष जैन, अर्पण संघवी, अर्पित दसेडा, सर्राफ पियुष कांठेड़,अंशुल मेहता, रुपेश सिसोदिया, आशीष सुराणा, संदीप जैन,पुनीत चोरड़िया, चिराग चोरड़िया, विशाल बरैया,अरुण धारीवाल, अभिषेक चंद्रावत, राजीव लुहाडिया, आशीष चत्तर, हितेश मेहता, शेखर मांडोत, राहुल धारीवाल, मनीष पोखरना, अंकित कोचच्टा, राजेश बरमेचा,शुभम लुक्कड़,राकेश ओस्तवाल आदि सदस्यों का सहयोग रहाँ ओर आगे भी पुरे ग्रुप का सहयोग रहेगा।