लायंस क्लब जावरा की प्रेरणा से सेंचुरी स्पाइसेज ग्रुप द्वारा शा. चिकित्सालय को 10 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेट मशीन भेंट की गई

जावरा (अभय सुराणा)। लायंस क्लब जावरा की प्रेरणा से सेंचुरी स्पाइसेज ग्रुप द्वारा शासकीय चिकित्सालय को 10 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेट मशीन भेंट की गई जो तत्काल ही जरूरतमंद मरीज के उपयोग में आएगी।
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल नामदेव घोटे की विशेष गरिमामय उपस्थिति में सेंचुरी ग्रुप द्वारा यह मशीन एवं 1000 मिनरल वाटर की बोतल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक पलड़ीया को प्रदान की गई । इस अवसर पर ग्रुप के पारसमल बरडिय़ा , राधेश्याम अग्रवाल, सुभाष खरीवाल, पंकज लुक्कड़, हेमंत अग्रवाल ,लवनीश खारीवाल, अनमोल लुक्कड़, विरल बरडिया ,लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष संतोष मेडतवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा प्रॉपर्टी एस्सोसीयन के अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल, संदेश जैन,रेड्क्रास चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया केवी ,राहुल चपडोद ,जयेश चोरडिय़ा ,सुमीत शर्मा उपस्थित रहे ।

Play sound