पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया फिर बांटा काढा़

रतलाम। आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 मंगलवार को डालूमोदी बाजार पेलेस रोड़ स्थित पाठक भवन के बाहर अखिल भारतीय महिला ब्राह्मण अध्यक्षा सुनीता पाठक द्बारा हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया ।पाठ के उपरांत काढा़ व प्रसादी वितरण की गई। रोज सुबह लगभग 80- 90 लोग काढा़ पी रहे हैं और एक साथ नहीं-नहीं पिलाते हैं लाइन लगाकर सैनिटाइजर करके व 2 गज की दूरी बनाकर रखते हुए पीलाई जाती हैं अगर कोरोना को हराना है तो अपनी प्रतिरोधात्मक शक्ति बढ़ाना है।श्रीमती सोनल पाठक ,शारदा पाठक ,अनिल यादव, विशाल अग्रवाल ओम पुरोहित राजेश चौहान श्याम शर्मो आनंद, प्रवीण पंडित, सीमा सिरोलिया, रवि मालवीय आदि लोग उपस्थित थे।

Play sound