श्री नाथ जी की धर्म नगरी नाथद्वारा में डॉ गोतम मुनि के मंगल प्रवेश पर जावरा श्रीसंघ भाग लेगा

जावरा (अभय सुराणा) । आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली व अ.भा. जैन दिवाकर संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि 15 जुलाई को श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर, जैन मार्तण्ड, दक्षिण भूषण डॉ गोतम मुनि एवं नाथद्वारा की माटी के गौरव, मेवाड़ भूषण आगम मनिषी श्री वैभव मुनि महाराज एवं महासती श्री महीमा श्रीजी ठाणा 4 का चार्तुमासीक मंगल प्रवेश श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नाथद्वारा के सानिध्य में निकलेगा जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरु गोतम सेवा संस्थान पहुंचेगा जहा हजारों की संख्या में उपस्थित गुरु भक्तों की जय धोष के साथ नवनिर्मित गुरु गोतम सेवा संस्थान का लोकार्पण अतिथियों के द्वारा किया जावेगा। ग्रुप के मिडिया प्रभारी श्री सुभाष टुकडीया ने बताया कि चार्तुमास प्रवेश एवं लोकार्पण के इस पावन प्रंसग पर जावरा श्रीसंघ से भी गोतम गुरु भक्त अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राकेश मेहता के नैतृत्व में 15 जुलाई को नाथद्वारा पहुंचेंगे।
जिसमें गुरु भक्त सुशील चपडोद, पारस गादिया, बसन्ती चपडोद, अभय चोपड़ा,फतेहलाल चोरड़िया, अनिल चत्तर ,राकेश ओस्तवाल, आनन्द रांका, नितिन कोलन,ऋषभ मेहता, अमित मेहता, अंशुल चपरोद आदि जावरा से जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound