जैन समाज के महानायक का महाप्रयाण

नई दिल्ली। श्री निर्मल कुमार जी सेठी हमेशा जैन धर्म ,संस्कृति, पुरातत्व के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रयास करते रहते थे। वे एक विशाल वट वृक्ष थे जिसके संरक्षण में न जाने कितनी ही संस्थायें जीवंत थीं । स्वराज जैन (टाइम्स) राष्ट्रीय संयोजक, सीए आदीश कुमार जैन (पूर्व निदेशक कॉरपोरेशन बैंक) राष्ट्रीय संयोजक आचार्य ज्ञानसागर इटंरफेथ फाउंडेशन नई दिल्ली ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री निर्मल कुमार जी सेठी मोटिवेशनल स्पीकर की तरह उद्बोधन देते थे, पुरातत्व की चर्चा करते थे। आपने जैन समाज एवं धर्म की रक्षार्थ अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया , ऐसे अद्वितीय व्यक्तित्व का देवलोकगमन जैन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। ऐसी जैन समाज की विभूति के निधन पर हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी आत्मा शीघ्र ही कर्मों से मुक्त हो और परम विशुद्धि को प्राप्त हो इसी कामना के साथ अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि । ऊँ शांति शांति शांति