
रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गाइड दल का गठन किया गया छात्राओं को गाइड में प्रवेश दिया गया एवं गाइड की प्रतिज्ञा भी दिलवाई । गाइड कैप्टन एवं उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती ललिता कदम द्वारा बताया गया कि गाइड छात्र छात्राओं में अनुशासन समाज सेवा एवं सहयोग की भावना कर्तव्य निष्ठा प्रकृति प्रेमी का गुण विकसित करती है यह छात्रों को स्वावलंबी बनाने एवं कम संसाधनों में किस तरह अपना जीवन जीने की प्रेरणा सिखाती है ।
आज विद्यालय में गाइड कैप्टन श्रीमति ललिता कदम द्वारा छात्राओं को गाइड में प्रवेश दिया गया साथ ही विद्यालय में गाइड छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया विद्यालय में लगे पौधों को पानी भी दिया गया । पर्यावरण एवं स्वच्छता हेतु छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर स्वच्छ भारत सुंदर भारत का संदेश देकर गाइड प्रवेश उत्सव मनाया गया श्रीमती कदम द्वारा बताया गया कि गाइड के माध्यम से छात्राओं में एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा मिलती है गाइड की यूनिफॉर्म जब छात्राएं पहन लेती है तो वह अन्य छात्राओं से एक कदम आगे आ जाती है इस तरह छात्रों को गाइड की गणवेश के बारे में भी जानकारी दी कि । प्रारंभ हम ईस प्रार्थना से करते हैं ।विद्यालय की समस्त छात्राएं एवं शिक्षिका आशा शर्मा एवं सुनीता गहलोत एवं छात्र-छात्राएं एवं गाइड दल की सदस्य मोनिका तनु खुशी दुर्गा तनीषा साहिब इशिता नाजिया लक्ष्मी आरजू नव्या सलोनी ईरान संध्या आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थी।