कमलनाथ जी ने रतलाम की स्थिति के बारे में जानकारी ली

रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी ने आज एक जूम मीटिंग मै सभी जिला अध्यक्षों से उनके क्षेत्र में कोरोना महामारी की स्थिति पर उसके साथ चर्चा की। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने श्री कमलनाथ जी को रतलाम की कोरोना महामारी की स्थिति से अवगत कराया। श्री कटारिया ने ऑक्सीजन एवं रेमडिसीवर इंजेक्शन की अनुपलब्धता की भी चर्चा की श्री कमलनाथ जी ने अपनी ओर से व्यक्तिगत संपर्क सूत्र का उपयोग कर शीघ्र सहायता करने का आश्वासन दिया है।