मुनि सुधा सागर जी ने इंदौर में चातुर्मास किए जाने की घोषणा की

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । जैन तीर्थ मक्सी में आयोजित धर्म सभा में महाश्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने करतल ध्वनि के बीच वर्ष 2026का चातुर्मास इंदौर नगर में किए जाने की घोषणा की। घोषणा होते ही पूरे पंडाल में उपस्थित लोग हर्षित हुए एवं करतल ध्वनि करते रहे ।
मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि श्री के सानिध्य में दिगंबर जैन सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं धर्मेंद्र सिंनकेम ने चातुर्मास हेतु सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के गठन की घोषणा की जिसके अध्यक्ष श्री श्री मनीष सपना गोधा होंगे एवं सदस्य होंगे श्रीअशोक रानी डोषी, आकाश कोल, नवीन गोधा, एवं हर्ष जैन । सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि मुनि श्री का चातुर्मास समिति के तत्वावधान में संपन्न होगा। जिसकी संपूर्ण व्यवस्था समिति करेगी। इस घोषणा से इंदौर जैन समाज में हर्ष । मनोनीत सदस्यों को समाज के वरिष्ठ डॉ जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल , हंसमुख गांधी,एमके जैन प्रदीप चौधरी एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound