भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया जिला स्तरीय टोली का गठन
रतलाम | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिशा-निर्देशानुसार जिले में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु रतलाम जिले की जिला स्तरीय टोली का गठन किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिला महामंत्री जयवंत कोठारी को जिला टोली संयोजक बनाया गया है, टोली में जिला सह-संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रह्लाद राठौर, जिला मंत्री प्रतापसिंह एवं अ-जा-मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मालवीय शामिल किये गए हैं। प्रदेश भाजपा द्वारा 23 जुलाई को भोपाल में जिला टोली प्रशिक्षण रखा गया है। नवगठित टोली के सदस्य इसमें शामिल होंगे, तत्पश्चात जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी।