
रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में नशा मुक्ति 2 के तहत विद्यालय में शपथ ग्रहण कराई ओर छात्र छात्राओं ने रेली भी निकाली
विद्यालय की छात्र छात्राओं ने रेली में नशा विरोधी पोस्टर भी साथ रखे ओर आम जन को जागरूक किया ओर लघु नाटिका का मंचन भी किया ।
रेली का नेतृत्व करते हुए उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमति ललिता कदम ने कहा कि हमको अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी कोई भी नशा नहीं करना है शुद्ध सात्विक जीवन ही हमारी पूंजी है । रेली के समय विद्यालय की छात्र छात्राओं सहित विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमल सिंह राठौड़ शिक्षक राजीव पंडित आशीष तिवारी शिक्षिका श्री मति सुनीता गहलोत आशा शर्मा उपस्थित थे।