
जावरा (अभय सुराणा) । भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत संस्था द्वारा जावरा के समीप अलग अलग स्थानों में वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। संस्था कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने बताया कि इस सप्ताह से प्रारंभ हुए वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जावरा के समीप स्थित ग्राम नंदवता बाबा रामदेव जी की पहाड़ी पर 151 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इससे पूर्व भी सेमलिया स्थित माताजी की पहाड़ी पर लगभग 50 पौधों का वृक्षारोपण संस्था द्वारा किया जा चुका हैं। वृक्षारोपण के दौरान भारत विकास परिषद शाखा जावरा के संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर ने कहा कि संस्था इस प्रकल्प के अंतर्गत 1000 पौधे लगाने के लिए संकल्पित हैं। आगे भी जावरा व जावरा के आस पास प्राकृतिक स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। संस्था सचिव गोपाल सेठिया ने वृक्षो को लगाए जाने के उद्देश्य पर कहा कि वृक्षो को लगाए जाने के साथ इन वृक्षो को सुचारू रूप संचालित हो सके इसके लिए भी लोगो को संकल्पित कराने कार्य संस्था द्वारा किया जाएगा। आयोजित वृक्षारोपण में संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया कोषाध्यक्ष निलेश जोशी, सुरेंद्र सुराणा, प्रेम बनोपा, जगदीश मतानिया, रामप्रसाद मतानिया, राहुल माली आदि महानुभाव मौजूद रहें।