भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125वें स्थापना वर्ष पर जैन रत्न आर. के. मैना जैन रानेका “तीर्थ चक्रवर्ती” से सम्मानित

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । जैन समाज की सर्वोच्च संस्थाओं में से एक भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी अपनी स्थापना के 125 वर्ष – शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष* मना रही है। यह महोत्सव 22 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2027 तक पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में भारत वर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा देशभर के दानवीर, धर्मप्रेमी समाजसेवियों को “तीर्थ चक्रवर्ती सम्मान पत्र” से सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने जिन-शासन की प्रभावना एवं पावन तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया है। इसी श्रेणी में सर सेठ हुकुमचंद जी की नगरी इंदौर के कोहिनूर जैन रत्न आर. के. मैना जैन रानेका – वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति एवं सरल स्वभावी व्यक्तित्व को “तीर्थ चक्रवर्ती” के रूप में सम्मानित किया है।श्री रानेका जी ने कमेटी के इस ऐतिहासिक वर्ष पर तीर्थ संरक्षण हेतु ₹1,00,000/- एक लाख रुपये* का पावन अंशदान प्रदान किया है। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने अभिनंदन पत्र कमेटी द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि “आपके हृदय में तरंगित अनुकरणीय श्रद्धा, अगाध समर्पण एवं अटूट भक्ति के प्रति हम कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। आपका यह सहयोग मात्र वित्तीय नहीं है, अपितु यह श्रमण संस्कृति के उत्कर्ष, जिन-वाणी के प्रचार और अनादि-निधन जैन तीर्थों के गौरव को अक्षुण्ण रखने में युगों-युगों तक स्मरण रखने योग्य संबल है।”
पत्र में आगे लिखा है – “दान भोग नाश तिसरी गति होय, दान बिना धन सफल न होय।” आपका यह अनुपम पुण्योदय और उदात्त दानवीरता सम्पूर्ण जैन समाज के लिए प्रेरणापुंज है।
इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन राष्ट्रीय महामंत्री श्री संतोष पेंढारी एवं शतकोत्तर वर्ष के चेयरमैन श्री जवाहर लाल जैन ने श्री रानेका जी एवं उनके परिवारजनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर धर्ममय जीवन की शुभ मंगलकामना की है। इस उपलब्धि पर इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी समाजिक सांसद के आनंद नवीन गोधा आजाद जी जैन हंसमुख गांधी टीके वेद डीके जैन डीएसपी सुशील पांड्या होलास सोनी एवं फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल, साधना दगडे आदि ने शुभकामनाएं देते हुए यशस्वी जीवन की मंगल कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *