शिक्षक महेश जोशी की सेवानिवृति पर संस्थाओं ने किया बहुमान

जावरा (अभय सुराणा) । शिक्षक हमारे जीवन को निर्मित करने का आईना होता हैं। जैसा हम चरित्र रखेंगे वैसा ही जीवन का चित्र प्रदर्शित होगा। यह बात सेवानिवृत्त हुए शिक्षक महेश जोशी ने अपने सेवानीवत्ति पर कही। अपने शिक्षा संवर्ग में 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर बड़े ही सम्मान से सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर नगर व ग्राम के कई गणमान्य नागरिक व संस्थाओं ने सेवानिवृत्त महेश जोशी का सम्मान किया। वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल उणी मैं श्री जोशी पदस्थ रहें। महेश जोशी के सेवा निवृत्ति पर विद्यालय के प्राचार्य श्री शिंदे सा व समस्त स्टाफ एवं समस्त शालाओ के उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ नगर प्रतिष्ठित संस्थाओं भारत विकास परिषद, रबड़ी ग्रुप, सर्व ब्राह्मण समाज, औदीच्य ब्राह्मण समाज, रणजीत हनुमान मित्र मंडल आदि के पदाधिकारियों द्वारा श्रीमान जोशी का सम्मान किया गया। संचालन पप्पू शर्मा ने किया। आभार अर्पित जोशी, निलेश जोशी ने माना। इस सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त संस्थाओं व परिवारजन में हर्ष व्याप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *