


इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इन दिनों मिनी बुंदेलखंड के रूप में चर्चित छत्रपति नगर श्रमण संस्कृति के महाश्रमण जगत पूज्य मुनि पुंगव सुधा सागर जी महाराज का चातुर्मास होने के कारण जैन धर्मावलंबियों के लिए धर्म, त्याग और आस्था का पुण्य शाली महातीर्थ बन गया है।सुधा सागर जी की पीयूष वर्षिणी देशना सुनने हजारों नर -नारी, युवक- युवतियां प्रतिदिन आते हैं और भाव विभोर हो जाते हैं। छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज के कार्य अध्यक्ष डॉ जैनेन्द्र जैन ने बताया कि यहां प्रतिदिन प्रातः 6:30 से 7:00 बजे तक दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में विराजित जगत पूज्य के पाद प्रक्षालन का सैकड़ो भक्तों को सौभाग्य मिल रहा है।
तत्पश्चात जिनालय में मुनिश्री के मुखारविंद से मंत्रोच्चार के साथ प्रभु प्रतिमा पर शांति धारा हो रही है जिसमें मुनि श्री शांति धारा पुण्यार्जक परिवार के सदस्यों के नाम का भी उच्चारण करते हैं। प्रातः 8:30 से 9:45 तक दलाल बाग में निर्मित भव्य, विशाल एवं सुदर्शनीय पंडाल मैं मुनि श्री के सामान्य जन के जीवन की दिशा और दशा बदलने की प्रेरणा देने वाले मंगल प्रवचन होते हैं जिसे श्रवण कर हजारों की संख्या में नर नारी युवक युवतियां भाव विभोर हो रहे हैं।
प्रवचन पश्चात श्रावक गण शुद्ध शोले के वस्त्र पहनकर मुनि संघ जगत पूज्य सहित (17पिच्छी) का पडगाहन कर पृथक पृथक अपने घर आहार चर्या के लिए ले जाते हैं और नवधा भक्ति पूर्वक आहार कराने का सौभाग्य अर्जित कर
धन्यता अनुभव करते हैं।
आहार चर्या के पश्चात मध्यान 1:00 से 3:00 बजे तक मुनि संघ अपने अपने-अपने कक्ष में आत्म लीन होकर
सामयिक एवं साधना में लीन रहते हैं एवं 3 से 4:30 बजे तक मुनि श्री संघस्थ ऐलक, क्षुल्लक एवं वृहमचारियों के साथ स्वाध्याय की क्लाश लेते हैं ततपश्चात स्थानीय एवं विभिन्न शहरों से आए गुरु भक्तों को जगत पूज्य सुधा सागर जी महाराज के दर्शन अथवा चर्चा कर आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है संध्या 6 से 7:15 तक दलाल बाग पंडाल में बहुचर्चित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम होता है जिसमें जगत पूज्य लोगों की जिज्ञासाओं का सटीक समाधान प्रस्तुत करते हैं जिसका प्रसारण जिनवाणी चैनल के माध्यम से 130 देशों में होता है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि प्रतिदिन
रात्रि में 8:00 बजे से 10:00 बजे तक छत्रपति नगर में उस सौभाग्यशाली परिवार के द्वारा जिन्हें अपने घर सुधा सागर जी महाराज को आहार कराने का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ है वह छत्रपति नगर स्थित मांगलिक भवन में भजन भक्ति संध्या का आयोजन करते हैं जिसमें सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष सम्मिलित होते हैं और आहार कराने वाले पुन्यार्जक परिवार के पुण्य की अनुमोदना भजनों के माध्यम से करते हैं। भजन संध्या में श्रीमती मुक्ता जैन, सोनाली बागडिया, मीना,मनीषा,सुषमा वैशाली जैन,समता सोधिया,आदि सुमधुर भजन प्रस्तुत कर संपूर्ण वातावरण को धर्ममय एवं मनोरंजक बना देती हैं। भजन संध्या में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पुण्यार्जक परिवार के द्वारा प्रभावना स्वरूप श्रीफल भेंट किया जाता है।अभी तक जगत पूज्य को आहार करने का सौभाग्य भूपेंद्र साधना जैन,सुरेश महेंद्र पडोसी (चुकरु), सोनू-शुभ्रा बेगमगंज, कमल- पवन जैन (चैलेंजर), विपुल- नीलम बांझल, सामरिया परिवार एवं महेंद्र- अतुल जैन सुपारी वाला परिवार आदि को प्राप्त हुआ। यह कहना अतिशयोक्ति पूर्ण नहीं होगा कि जगत पूज्य के चातुर्मास के कारण आज छत्रपति नगर का कण-कण धर्म मय हो गया है ।