


बड़गांव वटा/कसरावद । बड़गांव वटा स्थित सेटेलाइट शाला की आदिवासी बस्ती में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब एक कसरावद की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सचिन जी जैन ने अपना जन्मदिन पर भव्य आयोजन के बजाय बच्चों के बीच जाकर मनाया।
इस अवसर पर बस्ती के मासूम बच्चों के साथ समय बिताया गया, जहाँ उनके चेहरों पर खिली मुस्कान और उत्साहपूर्ण तालियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। बच्चों की निश्छल खुशी और सादगी ने उपस्थित लोगों के मन को गहराई से प्रभावित किया।
श्रीमति नमिता जैन ने बताया कि इस अनुभव में राष्ट्र संत पूज्य गुरुदेव कमलमुनिजी कमलेश मा सा की प्रेरणा ने उन्हें आत्मिक शांति और सच्चे सुख का एहसास कराया। उनका कहना था कि जीवन का वास्तविक आनंद दूसरों के जीवन में मुस्कान लाने में निहित है, और जब हम अपनी खुशियाँ बाँटते हैं तो वे और अधिक बढ़ जाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनकी मुस्कान ने इस जन्मदिन को एक अविस्मरणीय और भावनात्मक स्मृति में बदल दिया, जिसे जीवनभर याद रखा जाएगा।