लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र चाँदखेड़ी तीर्थ के दर्शन का निमंत्रण, हुकम जैन काका ने दिया

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय चाँदखेड़ी के प्राचीन जैन तीर्थ की धार्मिक महत्ता से कराया अवगत, इंदौर में चल रहे श्रंमण संस्कृति के महाश्रमण परम पूज्य सुधासागर जी महाराज के चातुर्मास में भी दर्शनार्थ पधारने का किया आग्रह। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि चन्द्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा को देश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एवं जैन राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम जैन काका ने नई दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में हुई मुलाकात ।
हुकम जैन काका ने राहुल गांधी को चांदखेड़ी स्थित चन्द्रोदय तीर्थ क्षेत्र में पधारकर भगवान आदिनाथ के दर्शन एवं धार्मिक स्थल के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। दद्दू ने बताया कि मुलाकात के दौरान हुकम जैन काका एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने राहुल गांधी को चांदखेड़ी तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, आध्यात्मिक महत्ता एवं जैन संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। काका ने कहा कि चांदखेड़ी क्षेत्र केवल जैन समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण स्थल है, जहां देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं वंदना के लिए पहुंचते हैं। इसी मुलाकात के दोरान पुर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं हुकमकाका ने कहा कि श्रंमण संस्कृति के महाश्रमण तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि पुगवं सुधा सागर महाराज संसघ का इस वर्ष का वर्षायोग इंदौर में चल रहा है गुरु देव के दर्शन के लिए भी किया आग्रह । संत सान्निध्य में आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि चातुर्मास भारतीय संत परंपरा, आत्मचिंतन, संयम और आध्यात्मिक साधना का महत्वपूर्ण अवसर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *