
रतलाम 6 अगस्त । रतलाम विकास प्राधिकरण की श्री परशुराम विहार योजना में शुक्रवार,दिनांक 7 अगस्त को प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय श्री गोविंद काकानी एवं श्री प्रवीण सोनी तथा संचालक मंडल सदस्य गणों की उपस्थिति में पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । पौधारोपण कार्यक्रम में प्राधिकरण संचालक मंडल के सदस्य गण सर्व श्री राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती किरण महावर, परशुराम विहार योजना के रहवासी गण, स्थानीय नागरिकगण भी उपस्थित रहेंगे ।प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत अपरान्ह 3:00 बजे पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया जाएगा । प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि पर्यावरण उन्नयन की दृष्टि से पौधारोपण आज की महती आवश्यकता है, एवं इसी के दृष्टिगत प्राधिकरण अभियान चला कर अपनी सभी योजनाओं में मानसून सत्र के दौरान पौधारोपण का सघन कार्यक्रम आयोजित करेगा ।