युवा नेतृत्व के हाथों में आई श्री बृजवासी प्रजापति समाज समिति की कमान

सर्वानुमति से राजेश प्रजापत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नंदू प्रजापति एवं सचिव जितेन्द्र प्रजापति मनोनित

रतलाम 07 अगस्त। श्री बृजवासी प्रजापति समाज, रतलाम (म.प्र.) की आवश्यक बैठक काला गौरा भेरू रोड़ रतलाम स्थित एक निजी भवन पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। समाज के वरिष्ठजनों उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वानुमति से वर्तमान कार्य समिति को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया ।  इस अवसर पर तत्कालीन अध्यक्ष तरुण प्रजापति द्वारा समिति की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी एवं  समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश प्रजापति एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी  को समिति का विधिवत कार्यभार सौंपा गया।
कार्यक्रम में नवगठित समिति अध्यक्ष राजेश प्रजापति, उपाध्यक्ष  नंदू प्रजापति, सचिव जितेन्द्र प्रजापति, सह सचिव  संदीप प्रजापति, कोषाध्यक्ष शांतिलाल प्रजापति, एवं कार्यकारिणी सदस्यों विजय प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, शुभम प्रजापति, बंटी प्रजापति, तेजू प्रजापति, मनोज जी प्रजापति का सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने स्वागत अभिनंदन करते हुए समाज की एकता, संगठन एवं निरंतर प्रगति के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।  इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने मुझे व मेरी टीम को जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण निष्ठापूर्वक पालन करते हुए योजनाबद्ध तरिके से सामाजिक गतिविधियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने एवं समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुन्ना प्रजापत, दिलीप प्रजापति, त्रिलोक प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, बालकिशन प्रजापति, विजय प्रजापति, पप्पू प्रजापति, मनोज प्रजापति,  कालू प्रजापति, सोहन प्रजापति, भूपेंद्र प्रजापति, गोविन्द प्रजापति, दीपक प्रजापति, संतोष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं समाज बंधु उपस्थित थेे।  बैठक का संचालन  
सचिव जितेन्द्र प्रजापति द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *