
रतलाम । अखिल भारतीय मूर्ति पुजक युवक महासंघ के प्रदेश इकाई बैठक मक्सी जी तीर्थ आगामी कार्यक्रम व संगठन के विकास के लिए बुलाई गई इसके मुख्य अतिथि इंटरनेशनल चेयरमैन तथा केंद्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंध अहमदाबाद राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग व विजय बोहरा, प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेडा जावरा कार्यक्रम के संयोजक सपन जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश रांका निलेश चौरड़िया राजेंद्र दरडा रतलाम इकाई के संरक्षक जयवंत कोठारी अध्यक्ष मुकेश पगारिया जितेंद्र मेहता राजेश पोरवाल रतलाम इकाई से सात पदाधिकारी शामिल हुए प्रदेश बैठक में रतलाम इकाई ने राष्ट्रीय संगठन को अपने सुझाव प्रस्तुत किए।रतलाम इकाई की और से सुझाव जयवंत कोठारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसकी मुल कॉपी इंटरनेशनल चेयरमैन सुनील सिंधी को प्रदान की उसके पश्चात निम्न विषयों पर बैठक में चर्चा हुई
राष्ट्रीय अधिवेशन करने के लीऐ केसरिया जी तीर्थ राजस्थान मे 3-4 अक्टूबर में सब की सहमति प्राप्त हुई तथा 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व मनाना एवं एक पौधा मां के नाम लगाना संगठन में पुरानी इकाइयों को सक्रिय करना तथा राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना में जैन समाज का सहयोग करना आदि अनेक विषयों पर चर्चा हुई।रतलाम इकाई द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 100 वृक्ष लगाए गए है। इस प्रदेश की बैठक में 35 से अधिक जिलों के अध्यक्ष व सचिव एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।