
रतलाम। रतलाम से श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन तक निकाली जा रही वैभव जाट द्वारा सावन महीने मैं निकाली निष्ठा कावड़ यात्रा का सौरभ छाजेड मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में वैभव जाट, गौरव जाट, सूरज जाट, मयंक जाट का स्वागत सौरभ छाजेड, प्रितेश गादिया, अंकित जैन, नवदीप मूणत,विनीत पीपाड़ा, अंकित शर्मा तरुण मूणत,दीपक भंसाली आदि ने वैभव जाट गौरव जाट को स्मृति चिन्ह त्रिशूल भेंट कर साफा, दुप्पटा, पहनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के जयघोष के साथ कावड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। स्वागत समारोह पूरे समय श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या श्रद्धालू कावड़ यात्रा मैं सम्मिलित हुए नगर के प्रमुख चौराहे से यात्रा निकाली यात्रा उज्जैन बाबा महाँकाल पर जायेगी और वहा दर्शन लाभ लेगी।