रतलाम 08 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके तहत बूथ से प्रदेश स्तर क तिरंगा यात्रा का आयोजन होगे। तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल बैठके सम्पन्न हुई इनमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया।
रतलाम शहर विधानसभा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल नंदकिशोर पंवार, सूरजमल जैन मंडल नीलेश गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल मयूर पुरोहित एवं अम्बेडकर मंडल की बैठक सोना शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। इनमें मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ड पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।