विश्व आदिवासी दिवस के मुख्य आयोजन को लेकर रतलाम यातायात पुलिस ने जारी किया यातायात एवं डायवर्जन प्लान

रतलाम । दिनांक 09 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रतलाम जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रतलाम शहर का मुख्य आयोजन पोलो ग्राउंड रतलाम में प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में आदिवासी संगठनों के सदस्यों के साथ-साथ सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ़ एवं बिलपांक क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन रैली के रूप में शामिल होकर पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे। संभावित भीड़ एवं रैली के मद्देनजर आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।

रैली का निर्धारित मार्ग–
रैली भील धर्मशाला → बाजना बस स्टैंड → चांदनी चौक → तोपखाना → गणेश देवरी → डालूमोदी बाजार → नाहरपुरा चौराहा → नाहरपुरा तिराहा → आरोग्यम हॉस्पिटल → नगर निगम तिराहा → मेहंदी कुई बालाजी मंदिर → छत्रीपुल → अंबेडकर तिराहा → पोलो ग्राउंड पहुंचेगी।
रैली के दौरान निर्धारित रूट पर दो पहिया एवं चार पहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन प्लान–

  1. कार्यक्रम के दौरान शहर मे हैवी वाहन शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  2. रैली के दौरान रैली रुट पर दो पहिया, चार पहिया समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  3. सैलाना से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन 80 फीट रोड, डोंगरे नगर,वन विभाग की ओर जाने वाले एवं बंजली फण्टा, सेजावता फण्टा होते बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।
  4. शिवगढ से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन वरोठ माता मंदिर, नंदलई फण्टा सेजावता होते हुए शहर की ओर जाएंगे ।
  5. झाबुआ रोड कि ओर से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन करमदी, सालाखेडी, बाईपास वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
  6. सालाखेडी फण्टा से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन प्रतापगढ पुलिया से डी-मार्ट होते हुए जाएंगे ।

पार्किंग व्यवस्था–
कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों के दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए निम्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है—

▪️उत्कृष्ट विद्यालय
▪️अमृत सागर गार्डन
▪️मिशन कंपाउंड
▪️सैलाना बस स्टैंड
▪️अंबेडकर भवन, पोलो ग्राउंड

आमजन से अपील है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा रैली मार्ग एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क न करें।

यातायात पुलिस की अपील–
यातायात पुलिस द्वारा किए गए मार्ग परिवर्तन एवं डायवर्जन का पालन करें तथा पुलिस एवं यातायात व्यवस्था में तैनात जवानों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।
यातायात व्यवस्था में सहयोग कर आमजन स्वयं भी असुविधा से बचें और विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को सुगम एवं शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग प्रदान करें।