लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित

रतलाम 10 अगस्त। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04736 लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल 28 अगस्‍त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर साप्ताहिक – लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) स्पेशल को 27 अगस्‍त, 2026 तक चलेगी।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *